आगरा में सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर सपा सांसद ने उठाए सवाल, अधिकारियों को दी चेतावनी

Published:

Samajwadi Party Protest:
स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा नगर निगम को देशभर में दूसरा स्थान मिलने पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने तंज कसते हुए कहा कि असलियत में नगर निगम ने पूरे शहर को नर्क बना दिया है।

आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने शहर के 100 वार्डों में फैली गंदगी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सांसद ने नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला।

सपा सांसद ने कहा कि आगरा अब स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि “नरक सिटी” बन चुका है। उन्होंने बताया कि शहर की जनसंख्या के अनुसार करीब 7,500 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन फिलहाल केवल 4,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में 3,500 और सफाईकर्मियों की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है, जिससे साफ है कि नगर निगम की व्यवस्था पूरी तरह फेल है।

सपा सांसद ने नगर निगम के खिलाफ दिया धरना

आगरा नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान मिलने पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नगर निगम ने आगरा शहर को “नरक सिटी” बना दिया है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और शहर के सभी 100 वार्डों में गंदगी और जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।

सपा सांसद ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि पिछले वर्ष नगर निगम ने 1,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन अब तक एक भी भर्ती नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के समय शहर में जगह-जगह जलभराव होता है, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

नगर निगम के बजट पर सवाल उठाते हुए सांसद सुमन ने आरोप लगाया कि बजट का दुरुपयोग और ‘बंदरबांट’ हो रही है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आज केवल एक दिन का सांकेतिक धरना दिया गया है, लेकिन यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन तेज होगा।

उन्होंने कहा:“शहर के हालात स्मार्ट सिटी जैसे नहीं, बल्कि नरक सिटी जैसी तस्वीर पेश कर रहे हैं”.

Related articles

Recent articles

Language Switcher