मोदी सरकार में सबसे अच्छा मंत्री कौन? अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता ने कर दिया बड़ा दावा

Published:

UP News: सपा नेता ने कहा नितिन गडकरी के विभाग को छोड़कर कहीं कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि रोजगार और विकास केवल अखबारों, चैनलों और होर्डिंग्स में दिखाए जा रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राम गोविंद चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर सराहना की है। सोमवार (8 सितंबर 2025) को उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गडकरी ने सबसे अच्छा काम किया है और वह सबसे बेहतर तरीके से अपनी बात रखते हैं।

राम गोविंद चौधरी, जो सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, ने यह भी दावा किया कि आज देशभर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में राहुल गांधी की भी लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन जनता अखिलेश यादव को अधिक पसंद कर रही है।

सपा नेता के मुताबिक, गडकरी के विभाग को छोड़कर सरकार के बाकी मंत्रालयों में कोई ठोस विकास कार्य नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और विकास सिर्फ अखबारों, चैनलों और होर्डिंग्स तक ही सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग है।

नितिन गडकरी के बिना सरकार गिर जाएगी- राम गोविंद चौधरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गडकरी मोदी सरकार की मजबूरी हैं और उनके बिना यह सरकार टिक नहीं सकती।

चौधरी ने कहा कि वे किसी के खिलाफ द्वेषपूर्ण टिप्पणी नहीं करते, इसी वजह से गडकरी को दरकिनार किया गया है। नागपुर से लगातार तीन बार लोकसभा सांसद रहे नितिन गडकरी इस समय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा में जो सही और ईमानदार हैं उन्हें हाशिये पर डाल दिया जाता है, जबकि गलत लोग मुख्य धारा में आगे बढ़ाए जाते हैं। उन्होंने दोहराया कि मोदी कैबिनेट में गडकरी की मौजूदगी महज़ विकल्प नहीं बल्कि मजबूरी है।

जनता अखिलेश यादव को ज्यादा पसंद कर रही – राम गोविंद चौधरी

समाजवादी पार्टी के 72 वर्षीय वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि देश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि विपक्ष में राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ी है, लेकिन जनता अखिलेश यादव को ज्यादा पसंद कर रही है।

Related articles

Recent articles

Language Switcher