राजा आनंद सिंह के निधन पर शोक की लहर, सीएम योगी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

Published:

Raja Anand Singh Death:
पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मनकापुर राजघराने के राजा आनंद सिंह का बीती रात लखनऊ में निधन हो गया। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजा आनंद सिंह के पुत्र कीर्ति वर्धन सिंह वर्तमान में केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा आनंद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,

“मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी के पूज्य पिता जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद श्री आनंद सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें।”

अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
राजा आनंद सिंह अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे. सपा अध्यक्ष ने उनके निधन पर कहा, ‘यूपी सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद गोंडा निवासी राजा आनंद सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं. भावभीनी श्रद्धांजलि’ 

केशव मौर्य ने जताया राजा आनंद सिंह के निधन पर शोक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजा आनंद सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

“मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी के पूज्य पिता जी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री आनंद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतृप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।”

डिप्टी सीएम ने दिवंगत नेता के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद, गोंडा निवासी  राजा आनंद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.’

Related articles

Recent articles

Language Switcher